प्रमंडल के आयुक्त ने पौधा लगाकर दिया एक नया संदेश

arun raj
arun raj
1 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:-सारण प्रमंडल के आयुक्त एम श्रवण आज गोपालगंज पहुंचे जहां उन्होंने गोपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल परिसर के हर्बल गार्डन तथा पारा मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधे लगाया। इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर के जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी एवं एसपी स्वर्ण प्रभात सहित कई अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।
वहीं सारण आयुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बरसात के मौसम में वृक्षारोपण किया जाए इसलिए तीन जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
गोपालगंज में डीएम के नेतृत्व में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है अभी ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज इसकी शुरुआत करने के लिए मैं निजी तौर पर आया हूं और मैं जिलाधिकारी के टीम से संतुष्ट हूं और उनको बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि
प्रत्येक वर्ष वृक्ष लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जा सके।।

Share this Article