गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- कल से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला प्रशासन के साथ-साथ गोपालगंज जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर पर स्थित शक्तिपीठ मां थावे वाली का मंदिर है जहां प्रशासन के द्वारा भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है मां थावे वाली माई के प्रति आसपास के श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर दराज के श्रद्धालु भक्तों की भी बड़ी आस्था है। यहां पर हजारों हजार की संख्या में भक्त हर दिन दर्शन करने पहुंचते हैं। कल नवरात्रि का प्रथम दिन है और प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजा होता है। जिसे लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन कोशिश करते है की दर्शन करने आए किसी भक्तों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो।
वहीं गोपालगंज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है मां थावे वाली का मंदिर हो या जिला में जहां पर भी नवरात्रि के दौरान पूजा अर्चना हो रहा हो वैसे हर जगह पर हमारे पुलिस की पैनी नजर है ताकि नवरात्रि के दौरान किसी भी भक्त को किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं हो मां थावे वाली के मंदिर के साथ-साथ पूरे जिले में हमारी पुलिस शादी लिवास में और वर्दी में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हर एक पर नजर पुलिस रख सके जिसको लेकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने की व्यवस्था की गई है।