पटना सिटी:- पटना सिटी के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े 74 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी युवाओं के प्रेरणा स्रोत धर्मचंद सरावगी जी का आज तड़के पैतृक निवास कठोतिया गली में निधन हो गया ।
श्री सरावगी पाटलिपुत्र जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष के साथ श्री कृष्ण गोशाला के पूर्व सचिव, राजकीयकृत मारवाड़ी उच्च विद्यालय के अध्यक्ष , श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट के ट्रस्टी के साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े थे ।
सरावगी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे आज उनके निधन के बाद मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा और रेड क्रॉस के चेयरमैन गोविंद कानोडिया के प्रयास से उनके परिवार से मिलकर आईजीएमएस की टीम से बात कर नेत्रदान कराया गया ।
सरावगी के निधन पर पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव ,महापौर सीता साहू ,पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता ,गिरधारी लाल सराफ ,मारवाड़ी सम्मेलन के पटना सिटी शाखा के अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी, श्री कृष्ण गौशाला के सचिव ईश्वर अग्रवाल, श्री रानी सती दादी जी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया ,सुभाष झुनझुनवाला, राजेश चौधरी ,पाटलिपुत्र जन सेवा संस्थान के महासचिव राजेश कमलिया गणेश शर्मा ,आदर्श अग्रवाल ,मारवाड़ी सेवा समिति के सचिव राजकुमार गोयनका सुभाष पोद्दार राहुल अग्रवाल बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल युवा सम्मेलन के अध्यक्ष विष्णु झुनझुनवाला पुरुषोत्तम पोद्दार पाटलिपुत्र परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा महासचिव संजीव यादव स्वर्णकार व्यवसाई संघ के अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी उनके निधन पर दुःख प्रकट किया है।