बगहा(पश्चिमी चंपारण) बिहार: – पवित्र सावन मास के अवसर पर सभी शिवालयों में पूरे माह जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है इसी कड़ी में सावन के दूसरी सोमवारी पर भी सभी शिवालयों में अहले सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है वहीं बिहार के पश्चिमी चम्पारण रामनगर स्थित 200 वर्ष पुराने नर्मदेश्वर महादेव शिवालय में भी जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही देखी जा रही है सभी भक्त कतारबद्ध होकर महादेव के पूजा अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
बताया जाता है कि बाबा धाम के तरह यहां भी भक्त 65 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा नर्मदेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करते है।
हजारों की संख्या में भक्त बाल्मीकि नगर के त्रिवेणी से गंगा जल भर कर बोल बम का नारा लगाते हुए रामनगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते है।
बताते चलें कि इस मंदिर की नींव 1869 में रामनगर राज के सेन वंश के राजा ने रखी थीं तभी से यहां भक्त पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते है बताया जाता है कि सावन मास के अवसर पर बिहार समेत नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी से गंगा जल भरकर कांवर यात्रा के साथ साथ जल लेकर पैदल बाबा के नगरी पहुंचते है और नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव को जलार्पण करते है।
श्रद्धालुओं की माने तो यहां जो भक्त सच्चे मन से पूजा अर्चना करते है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।