आज पूरे देश में गणेश पूजा पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है चारो तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है।पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
वहीं पटना सिटी के खाजेकलाँ थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित जमुनी राय के कुआं में भी भगवान श्री गणेश की पूजा पूरे धूमधाम से किया जा रहा है, गणपति बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
गणपति बप्पा पूजा समिति के अध्यक्ष बताते है की पटना सिटी के जमुनी राय के कुंआ में बड़े ही धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है और यह आयोजन पिछले कई वर्षों से होता आ रहा है ,हम लोग गणपति बप्पा को पटना सिटी के राजा भी कहते है। गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्त दूर दूर से यहां पहुंचते है।
वहीं पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया गया है जो देखते बन रहा है तो आप भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।
बात कर ली जाए सुरक्षा व्यवस्था की तो सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है पुलिस प्रशासन की टीम पूजा पंडाल के पास मौजूद रहती है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते है ,वहीं पूजा समिति के सदस्य भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते है।