गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हत्या और लूट जैसी संगीन अपराध को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है इसी कड़ी में फिर से एक बार अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रविवार की रात एक युवक को चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर शव को एनएच 27 पर फेंककर रवाना हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।
यह पूरी घटना गोपालगंज जिला के नगर थाना के हजियापुर के समीप ऑफिसर कॉलोनी की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने दुकान से अपने घर जा रहे युवक को अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया।
इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हजियापुर के समीप एन एच 27 पर शव को रख सड़क को घंटो जाम कर दियाऔर पुलिस प्रशासन से अपरधियो की गिरफ्तारी मांग करने लगे। जाम के कारण एनएच 27 पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। इस बात की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रंजाल ने दल बल के साथ मौके पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुट गए काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गए है।
वहीं मृत युवक की पहचान सावन कुमार के रूप में किया गया है और वह नगर थाना के वार्ड नंबर आठ निवासी बृजेश सोनी का पुत्र था। बताया जाता है कि सावन कुमार नगर थाना के पुरानी चौक स्थित अपने मामा के मोबाइल दुकान पर जॉब करता था।कल देर रात सावन कुमार मोबाइल दुकान से अपने घर सरेया वार्ड नंबर 08 जा रहा था।ह इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।।
इस पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल नगर थाना पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है