मुजफ्फरपुर:-बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी जिससे प्रॉपर्टी डीलर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है यह पूरी घटना कांटी थाना क्षेत्र के मियां पकरी इलाके का है। जहां जमीन कारोबारी को जमीनी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था लेकिन वहां अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोलीमार कर मौत के नींद सुला दिया।
मृत व्यक्ति की कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी मोहन कुमार श्रीवास्तव के रूप में किया गया है। जो जमीन के कारोबारी थे।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है ।
बताया जाता है की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने धर दबोचा है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है और घटना को अंजाम देनेवाले सभी फरार अपराधियों को पकड़ने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दिया है।
इस पूरे मामले की जानकारी कांटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने पत्रकारों को दिया है। अब देखना होगा की कब तक पुलिस प्रशासन अपराधियों को धर दबोचती है।