दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली हो गई मौत

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- गोलियों की आवाजों से गूंज उठा पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ के मिरचाई गाली के पास, मौका था सुबह सवेरे का ,जहां अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोलीमार फरार हो गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर घायल युवक को एनएमसीएच भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया।।
वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
तो दूसरी पुलिस ने युवक की पहचान खाजेकलाँ थाना थाना क्षेत्र के विनोद कुमार उर्फ टेनी के रूप में किया गया है।
वहीं इस पूरे मामले पर चौक चौथा अध्यक्ष चौक थाना अध्यक्ष शंकर गुप्त ने बताया कि गुप्त ने बताया कि विनोद कुमार उर्फ टेनी सब्जी लेकर लौट रहा था जहां अपराधियों ने जहां अपराधियों ने गोली मार दिया जिससे टेनी की मौत हो गई ।
वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद कुमार उर्फ टेनी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था हाल ही में जेल से छूट कर आया था।अपराधी खाजेकलाँ से ही पीछा कर रहा था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं जिससे कि अपराधियों को पकड़ा जा सके। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के कई खोखा भी बरामद किया है।
अब देखना होगा कि पटना पुलिस इस मामले की गुत्थी कब तक सुलझाती है।

TAGGED:
Share this Article