पटना: 14 जनवरी: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अधीन चलने वाले गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल लोनी रोड के बच्चों द्वारा माघी की संगरांद के मौके पर पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन और ढाडी प्रसंग संगत को श्रवण करवाए। इस मौके पर बच्चों के साथ पंजाबी टीचर प्रकाश सिंह गिल, जसविन्दर कौर, हरविन्दर कौर भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा बच्चों एवं टीचर्स को सिरोपा भंेट किया गया एवं बच्चों की परफारमेंस से प्रसन्न होकर कमेटी को अगामी प्रकाश पर्व पर पुनः बच्चों को बुलकार ढाडी प्रसंग करवाने को कहा। तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, धर्म प्रचार चेयरमैन महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लन, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह ने बच्चों को स्मृति चिन्ह भंेटकर बच्चों की हौंसला अफजाई की।
सः जगजोत सिंह सोही, सः इन्द्रजीत सिंह सहित समुची प्रबन्धक के द्वारा विशेष तौर पर सः प्रकाश सिंह गिल और जसविन्दर कौर मैडम की प्रशंसा की जिनके द्वारा बच्चों के ढाडी जत्थे को तैयार किया क्योंकि आमतौर पर देखा जा रहा है कि आजकल ढाडी प्रथा कहीं ना कहीं समाप्त होती जा रही है पर इसी प्रकार अगर अन्य स्कूलों के द्वारा भी बच्चों को ढाडी प्रथा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं तो इनमें से अनेक बच्चे ढाडी प्रसंग के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास की जानकारी दे सकते हैं। सः प्रकाश सिंह गिल के द्वारा समुची तख्त साहिब की प्रबन्धक कमेटी और खासतौर पर मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह का आभार प्रकट किया जिनके द्वारा बच्चों को निमंत्रण देकर तख्त साहिब नतमस्तक होकर गुरबाणी कीर्तन और ढाडी प्रसंग श्रवण करवाने का मौका दिया। उन्हांेने कहा कि भविष्य में जब कभी भी तख्त साहिब कमेटी द्वारा उन्हें मौका दिया जाएगा वह अवश्य आकर नतमस्तक होंगे।