जमुई से धीरज कुमार सिंह:- शादी हो या पार्टी लोग हर्ष फायरिंग करते नजर आते हैं इसे लेकर प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त है और हर्ष फायरिंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजती है इसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।
ताजा मामला एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का है जहां हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा ।
पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया और मुखिया के भतीजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से राइफल और पिस्टल को पुलिस ने बरामद किया है।
शनिवार की देर शाम जमुई एसडीपीओ डॉ0 राकेश कुमार ने टाउन थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते यह बातें बताई।
वहीं उन्होंने बताया कि 22 मार्च को टाउन थाना क्षेत्र के भगवानना गांव में कृष्णा यादव के घर में शादी समारोह का आयोजन हुआ था जिसमें भगवानना निवासी किशोरी महतो का बेटा प्रवीण महतो और हरला गांव के निवासी मोती मंडल का बेटा राजेश कुमार रायफल और पिस्टल लेकर शादी का रस्म अदा करने निकले महिलाओं के भीड़ में घुस गया और जबरन अवैध हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करने लगा इसके बाद शादी समारोह में महिला और पुरुषों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया ।
बताते चले की गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव के मुखिया गीता मंडल का भतीजा लगता है गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल से अवैध हथियार रखने के मामले में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा लाइसेंस नहीं दिया गया और हमारे ऊपर दुश्मन लगा रहता है इसीलिए हमने अवैध हथियार ही रख लिया।
शादी समारोह में जब दोनों आरोपी के द्वारा हर्ष फायरिंग किया जा रहा था तो कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग करते हुए उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसके बाद भगवानना गांव निवासी कृष्णा यादव ने टाउन थाने में आवेदन देकर दोनों के खिलाफ अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को पहले ही गिरफ्तार किया है । दोनों गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर पुलिस ने हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले राइफल और पिस्टल को बरामद कर लिया है।
मुखिया के भतीजा को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार