पटना सिटी से अरुण कुमार:- आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही लगी हुई है। वहीं पटना सिटी के अगम कुआं स्थित शीतला माता मंदिर में भी पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं भक्तों को भीड़ सुबह से ही जुट रहा है सभी श्रद्धालु भक्त माता के नौ स्वरूर्पों की पूजा अर्चना कर रहे है।
बताते चले कि हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आते है ।
पहला चैत्र नवरात्रि दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि ।
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष की भी शुरुआत हो जाती हैं।
चैत्र नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार किया जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी लोक आती है और अपने सभी भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल मंगलवार से शुरू हो रहा है और समापन 17 अप्रैल को रामनवमी पर होगा।