शेखपुरा:- शेखपुरा जिले के बीजेपी कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के पति मनोज तूफानी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
देखते ही देखते दफ्तर बना रणभूमि दोनों नेताओं के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। जमकर लात-घूंसे चले। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं।नगर थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि विवाद पहले बहस में बदला और फिर मारपीट में। विपिन मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने रेशमा भारती, उनके पति मनोज यादव और अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है।
घायल विपिन मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। डॉक्टर ए अग्रवाल ने बताया कि उनके शरीर पर कई जगह चोट है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है।
उधर, रेशमा भारती और उनके पति मनोज यादव को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार की शाम वह गुस्सा फूट पड़ा।अब ये साफ हो गया है कि शेखपुरा की बीजेपी अंदरखाने दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक तरफ रेशमा भारती गुट, दूसरी तरफ विपिन मंडल गुट।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।क्या पार्टी आलाकमान इस विवाद पर कोई सख्त कदम उठाएगा।या फिर शेखपुरा की बीजेपी यूं ही दो फाड़ बनी रहेगी?