पटना सिटी :- पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क कर कमल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।
स्थानीय सम्मानित नागरिकों से संपर्क साधा। जन संपर्क में बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं से विभिन्न नीति गत एवं समकालीन विषयों पर संवाद किया। महिलाओं की व्यापक सहभागिता से हौसला अफजाई किया गया।
जनसंपर्क में गणमान्य कार्यकर्ता प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
दूसरी ओर नुक्कड़ सभा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज डबल इंजन की सरकार बिहार प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में प्रयासरत हैं।
भाजपा उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा ने लोगों से जन संपर्क किया