बाजार में शाम ढलते ही बाइक चोर हो जाते हैं सक्रिय, बाइक की चोरी कर हो जाते है फरार

arun raj
arun raj
2 Min Read

भागलपुर:- आखिर क्यों होती है बाइक की चोरी ,चोर  बाइक पर नजर बनाए रखता है और जैसे ही चोर को मौका मिला चोर बाइक का लॉक तोड़ या किसी अन्य तरीके से स्टार्ट कर लेकर रफ्फू चक्कर हो जाता है और बाइक हाथ मलते रह जाते है और फिर जाकर थाना में एक रिपोर्ट लिखा देते है ।
वहीं  भागलपुर जिला में भी  बाइक चोर काफी दबिश बनाए हुए है  इसी कड़ी में  जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर ने आतंक मचा रखा है शाम ढलते ही बाइक चोर सक्रिय हो जाते हैं और आंख बंद  होते ही डिब्बा गायब वाली कहावत हो जाती है।

लगातार  सन्हौला बाजार से बाइक गायब हो रही है  लेखी। और सन्हौला पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। ताज़ा मामला इटवा गांव निवासी मनोज यादव बीते संध्या सब्जी खरीदने सन्हौला बाजार आया था तभी उनकी बाइक उच्चकों ने गायब कर दिया ।बाइक की चाभी पीड़ित के हाथ के हाथ में  ही रह गया और हैंडिल लाक किया हुआ बाइक गायब हो गया।

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग के कपड़े में उच्चके की तस्वीर कैद हो चुकी है लेकिन अभी तक बाइक का पता नहीं चल पाया है। वहीं सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जल्द ही चोर का पता चल जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सन्हौला पुलिस बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर पाती है या नहीं।

Share this Article