बाइक चोर गिरोह को नही लगता है पुलिस से डर , एक महीना में इस थाना क्षेत्र तीन बाइक को चोरों ने उड़ाया

arun raj
arun raj
3 Min Read

राजधानी से सटे पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं मानो बाइक चोर को पुलिस का डर ही नहीं है । दिन के उजाले में ही बाइक चोर गिरोह बाइक चोरी कर फरार हो जाते है।


ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल के चौक थाना क्षेत्र के बाड़े की गली का है ,जहां कोचिंग में पढ़ाने गए शिक्षक प्रणव आनंद की गाड़ी कोचिंग प्रांगण से अज्ञात बाइक चोरों ने गायब कर दिया। इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है वहीं इस घटना की लिखित शिकायत पीड़ित शिक्षक प्रणव आनंद ने चौक थाना में करा दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है है। अब देखना होगा कि कब तक बाइक चोर को पुलिस बाइक के साथ गिरफ्तार करती है ।


बताते चलें कि चौक थाना क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह तीन सितंबर को एक पत्रकार की गाड़ी घर के आगे से लेकर फरार हो गए थे।गाड़ी चोरी होने के बाद बिना हेलमेट का चालान भी पत्रकार के मोबाइल पर आ गया लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है ना ही बाइक चोर पकड़ाया ना ही अभी तक बाइक बरामद हुआ है।


वहीं दूसरी तरफ चौक थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक शाखा के आगे से बाइक चोर ने 19 सितंबर को दिन के उजाले में ही बाइक लेकर फरार हो गए थे लेकिन अभी तक बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है ।


ऐसे में लोग काफी परेशान है और अब लोगों को बाइक चोर का डर सताने लगा है कि हमारा भी गाड़ी चोरी ना हो जाए ऐसे में लोग बाइक लेकर घर से मार्केट जाने से भी कतराने लगे है।


फिलहाल इस पूरे मामले पर पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस आर सारथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज को निकालकर कारवाई की जा रही है।

Share this Article