समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए नगर थाना इलाके के बारह पत्थर में भारत फाइनेंस कर्मी से सात लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। भारत माइक्रो फाइनेंस कर्मी अपने बैंक से बैग में रुपए लेकर पीएनबी मोहनपुर शाखा में जमा करने जा रहे थे तभी दो की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
हालांकि पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है पुलिस की गस्ती के तमाम दावे के पोल खोल रही है यह घटना।
घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
साथ ही अपराधियों के भागने वाली दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।स्थानीय लोगों ने बताया की शहर के व्यवसायीक इलाकों मे पुलिस की गस्ती नहीं होने का लाभ अपराधी उठाकर बड़ी आपराधिक घटनाओं को आराम से अंजाम देकर फरार हो जाता है।