पटना :-भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
चित्रगुप्त मंडल में मोहन निषाद की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच फल बिस्कुट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद नीलम कुमारी, लड्डू चंद्रवंशी, सुदामा प्रसाद सिंहा,गोपाल जायसवाल अशोक भारती, रणजीत पासवान, विनय केसरी, संजय सिंह, संजय चंद्रवंशी मौजूद रहे।
पटना साहिब में मना भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती