“मुजफ्फरपुर से विशाल कुमार:-देश में जब से “द केरला स्टोरी” फ़िल्म रिलीज हुई है, तब से राजनीतिक गलियारों में लगातार सियासत देखने को मिल रही है ।एक तरफ जहाँ कई राज्यों में इस फ़िल्म को बैन कर दिया गया है, वहीं भाजपा के तरफ से लगातार इस फ़िल्म को लेकर समर्थन किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर में द केरला स्टोरी को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया गुरुवार को भाजपा के तरफ मुजफ्फरपुर के सिनेपोलिस को बुक किया गया,
जहां भाजपा के करीब 200 नेता फ़िल्म देखने पहुंचे जिसमे भाजपा सांसद अजय निषाद,पूर्व मंत्री रामसूरत राय और विधायक केदार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सहित सैंकड़ो की संख्या में नेता फ़िल्म देखने पहुंचे वहीं फ़िल्म देखने पहुंचे भाजपा नेताओं में जय श्री राम के नारे भी लगाए।