पटना :-आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में किसान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि तथा समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा भूपेन्द्र नारायण मंडल जी की पुण्यतिथि संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि चौधरी साहब महान किसान नेता थे। उनका मानना था कि भारत की खुशहाली का रास्ता खलिहानों से निकलता है। किसानों की दशा सुधरेगी तभी देश सुधरेगा। उन्होंने राजनीति को गाँव से जोड़ने की कोशिश की जिससे किसानों और मजदूरों को देश की अर्थव्यवस्था में योगदान रेखांकित हो सके। वे ढ़ृढ़ संकल्पित नेता थे और अपने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया।
इन्होंने स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल को महान समाजवादी नेता तथा आजादी के योद्धा बताया। इन्होंने आगे कहा कि वे 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में छात्रों का नेतृत्व किया। इनका सार्वजनिक जीवन वकालत पेशा से 1930 में आरंभ हुआ। वे 1940 में मधेपुरा के छात्रों द्वारा छुआछूत मिटाओ आन्दोलन में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। 1957 के आम चुनाव में भूपेन्द्र नारायण मंडल सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बनें। वे 1968 तथा 1972 में दो बार राज्यसभा सांसद बनें। वे परतंत्र भारत में दो बार तथा स्वतंत्र भारत में चार बार जेल भी गये। वे गरीब गुरबों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक जीवनपर्यन्त लड़ते रहें।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, अनीता भारती, शिवेन्द्र कुमार तांती, अब्दुल सत्तार, अजीत कुमार यादव, नंदकिशोर कुमार दास, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अजय कुमार यादव, बिंदन यादव, कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने स्व0 चैधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाया गया