आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं 05 सूत्री को लेकर बैठी है धरना पर

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं 05 सूत्री मांगो को लेकर सिधवलिया प्रखंड कार्यालय पर 06 दिनों से धरना पर बैठी है। धरना पर बैठी सेविका और सहायिकाओं ने आज सरकार के खिलाफ़ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

इस हंगामे की वजह से सिधवलिया प्रखंड के कर्मियो और आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी सेविका मालती देवी और उषा कुमारी ने कहा कि हमलोग 06 दिनों से 05 सूत्री मांगों को लेकर सिधवलिया प्रखंड कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन कर रही हूं और यह धरना प्रदर्शन तब- तक जारी रहेगा जबतक सरकार हमारी मांग को पूरा नही करती है।
वहीं उन्होंने कहाकि पांच सूत्री मांग में मुख्य मांग बिहार सरकार सभी आँगनबॉडी सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा दे,और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार सुनिश्चित करे।


दूसरा सुप्रीम कोर्ट के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाय।जब तक सरकारी कर्मी का दर्जा नही मिलता है तबतक सेविका को 25 हजार और सहायिका को 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाय। साथ ही सेवनिविर्त होने पर पेंशन भी दिया जाय। सरकार जबतक सभी मांगो को पूरा नही करती है तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Share this Article