गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- इन दिनों पटना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है लगतार अपराध करने वाले अपराधियों को पुलिस द्वारा पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है इसके बाबजूद भी अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते है।
ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने दो आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि गुप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाना क्षेत्र के लंगरू अखाड़ा चौराहा के पास से एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा है तलाशी के क्रम में व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है,पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील राम है जो आलमगंज थाना क्षेत्र के प्रणामी मंदिर के पास का रहने वाला है। इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ आलम थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी बांस बाड़ी के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण कुमार के रूप में किया गया है और यह मीना बाजार डोम खाना का रहने वाला है।
इस पूरे मामले पर आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसे कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Share this Article