बिहार के गया पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री

arun raj
arun raj
3 Min Read

गया:- बिहार के गया जिले में बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सोमवार को आगमन हो गया। देर शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उन्होंने सीधा आवासन स्थल बोधगया स्थित संबोधि होटल पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया में तीन दिनों का प्रवास करेंगे और इस दौरान विष्णुपद और महाबोधि मंदिर का दर्शन करेंगे। वहीं पूर्वजों का तर्पण भी करेंगे।

नहीं लगाएंगे दिव्या दरबार

बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंचे। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को गया-बोधगया में रहेगे। इस बीच में देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर दर्शन करेंगे। हालांकि इस बीच में अपने पूर्वजों की निमित तर्पण भी करेंगे। मंगलवार और बुधवार को वे तर्पण का कर्मकांड आदि कर सकते हैं।

गयाजी आ चुके हैं बाबा बागेश्वर के पूर्वज

पूर्व में बाबा बागेश्वर के पूर्वज गयाजी पिंडदान करने को आ चुके हैं। इस संबंध में पूर्वजों का पिंडदान करने वाले संबंधित गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि यह कंफर्म हो गया है, कि बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को गया पहुंच गए है और वह तीन दिनों का प्रवास गया में करेंगे। इन तीन दिनों में चुनिंदा भक्तों से मिलेंगे। बताया कि वे पितरों के लिए कर्मकांड करेंगे। उनके काफी सारे अनुयायी गया पहुंचकर पिंडदान कर रहे हैं। इसके बीच सोमवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हुआ है। वह विष्णुपद मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा महाबोधि मंदिर दर्शन करने को भी जाएंगे। फल्गु तट पर तर्पण का कर्मकांड करेंगे। गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि पूर्व में भी बाबा बागेश्वर धाम के पूर्वजी गया जी को आ चुके हैं और पिंडदान कर चुके हैं। पंडित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के पूर्वज सेतु लाल गर्ग गयाजी को पिंडदान करने आए थे। बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य के गया आने की खबर के बीच लोगों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हालांकि उन्हें निराशा है, कि बाबा बागेश्वर गया में दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे।

दिव्य दरबार लगाने की नहीं मिली थी अनुमति

प्रशासन ने दिव्य दरबार लगाने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व से कार्यक्रम था कि गया पहुंचकर दिव्य दरबार लगाएंगे, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बागेश्वर धाम के आचार्य ने भी कहा था कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में लाखों लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में उन्होंने दिव्या दरबार नहीं लगाने का निर्णय लिया है, लेकिन वह चुनिंदा भक्तों से मिलेंगे और भागवत कथा कराएंगे।

Share this Article