नवादा(बिहार)नवादा में साइबर अपराध की एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने 21 मई को यह कार्रवाई की।
नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फरहा गांव से 26 वर्षीय विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रिलायंस फाइनेंस के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को सस्ते लोन का प्रलोभन देकर ठगी करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं। इनमें दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक सिम कार्ड, एक पासबुक और एक आरसी शामिल है। इसके अलावा एक वीडियो कैमरा, फ्लैश लाइट, चार्जर, स्पीड लाइट भी बरामद की गई है। डिजिटल स्टोरेज डिवाइस में 64GB का मेमोरी कार्ड, एडेप्टर, चार 32GB के मेमोरी कार्ड और 16GB की पेनड्राइव भी शामिल है।