पटना:- कैसे होगी राजधानी पटना के लोगों की सुरक्षा ,जिनके माथे पर जनता की सुरक्षा का भर है वह ड्यूटी के समय सोते दिखाई देते है और उनका स्लोगन है पटना पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।
वहीं इन दिनों राजधानी पटना में लूट,हत्या,डकैती जैसी संगीन अपराध की घटनाएं बढ़ गई है लोग अपराधिक घटनाओं से परेशान है लेकिन पटना पुलिस के पदाधिकारी बड़े आराम से ड्यूटी आवर में ही सोते दिखाई दिए,जिसका सीन एक पत्रकार के कैमरे में कैद हो गया ।
पूरा मामला पटना के गौरीचक थाना का है ۔26 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार की सुबह OD इंचार्ज राजेश कुमार यादव की ड्यूटी लगी है ۔ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव चैन की नींद सो रहे हैं ۔۔पटना के गौरीचक थाना इलाके के चंडासी में एक महिला की निर्मम हत्या की जाती है ۔۔और दरोगा बाबू चैन की नींद फरमा रहे हैं ۔۔इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार ने जब सो रहे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव से नींद से जागते हुए पूछा कि आपके इलाके में एक महिला कि हत्या हुई है आप सो रहे हैं सब ۔इंस्पेक्टर का जवाब ۔ गोल मटोल निकला । इस मामले में पटना सदर पुलिस पदाधिकारी( DSP) सत्यकाम ने बताया है कि गौरीचक थाना में सब इंस्पेक्टर अगर सो रहे हैं जिसकी जांच की जाएगी ,सब इंस्पेक्टर से पूछा जाएगा थाने में क्यों सो रहे हैं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी ।
हालांकि यह आम बात है कि ड्यूटी आवर में ही पुलिस पदाधिकारी सोते हैं लेकिन कैमरे में कैद नहीं हो पाते हैं लेकिन पुलिस पदाधिकारी थाना के अंदर ड्यूटी आवर में वर्दी में सोते कैमरे में कैद हो गए।हालांकि यह तो जांच का विषय है कि आखिर पुलिस पदाधिकारी क्यों सो रहे थे ड्यूटी आवर में।