गौरीचक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या,पुलिस ने घर के नजदीक से शव किया बरामद

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक व्यक्ति की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर डाली। इस घटना की सूचना
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर  शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृत व्यक्ति की पहचान गोपालपुर गांव  निवासी वीरेंद्र दास के रूप में किया गया है  यह खेती का काम  करते थे। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोपालपुर गांव निवासी वीरेंद्र दास 45 वर्ष खेती बाड़ी का काम कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे।  शनिवार की देर रात वे अपने घर से उठकर पेशाब करने के लिए बाहर निकले। इसके बाद वे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे। जब परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से घर से बाहर निकाला तो खून से लथपथ स्थिति में वीरेंद्र दास घर के नजदीक शिव मंदिर के पास पड़े थे। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 और गौरीचक थाने को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक डंडा बरामद किया है। जिसमें खून लगा हुआ था। पुलिस इस मामले को हत्या मानकर छानबीन कर रही है।

Share this Article