सड़क निर्माण के लिए व्यक्ति ने दिया लाखो रूपये मूल्य का जमीन, गांव वालो की थी जरूरत

arun raj
arun raj
2 Min Read



नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण):- एक ओर जहां समाज में इंच भर भूमि के लिए मारपीट,साजिश,मुकदमा यहां तक कि हत्या भी हो जा रहें है। उसी समाज में कोई व्यक्ति जनकल्याण के लिए तीन कठ्ठा जमीन दे दो तो आप इसे क्या कहेंगे, चौंकिए मत आपको हम पूरी खबर विस्तार से बता रहे हैं ।
पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज शहर से महज दो किलोमीटर दूरी पर अवस्थित जयमंगलापुर गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा और मंजू वर्मा के पुत्र अभिजीत राज वर्मा उर्फ राज वर्मा ने यह मिशाल पेश किया हैं  जिसकी खूब चर्चा हो रहीं है युवक ने जमीन उपलब्ध तो कराया ही है  इसपर सड़क निर्माण हो सकें इसके लिए पंचायत के मुखिया के मदद से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया हैं।

अभिजीत राज वर्मा यह जमीन अपने गांव वालों के समस्या को देखते हुए दिया हैं जिसकी कीमत वर्तमान समय में करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रहीं हैं अभिजीत ने बताया हैं की इनके वार्ड संख्या 9 में करीब 400 लोगों की आबादी हैं बरसात की दिनों में बहुत परेशानी होती थी इन लोगों की समस्या को देखते हुए अपनी पुश्तैनी जमीन को सड़क निर्माण में दिया हैं ताकि लोगों की समस्या दुरुस्त हो सकें भाई भाई के जान का दुश्मन बन रहा है. पिता पुत्र का तो पुत्र पिता की हत्या कर रहे हैं चारो ओर खून खराबा हो रहा है ,वही एक युवक  गांव वालो की खुशियों के लिए अपनी तीन कठ्ठा पुश्तैनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दे दिया है।

TAGGED:
Share this Article