कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

arun raj
arun raj
4 Min Read

दानापुर से पशुपति नाथ:- गर्मी बढ़ते ही आगलगी की घटना बढ़ गई है इन दिनों लगातार सूबे के अलग अलग क्षेत्रों से आगलगी की घटना की सूचना आ रही है इसी कड़ी में दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मठ पर एक कबाड़ी दुकान में देर रात आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाडियां मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग लगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।
वहीं इस पूरे मामले पर बताया जा रहा है कि कबाड़ी दुकान के मालिक सुभाष प्रसाद उर्फ नेताजी ने रात 10 बजे के बाद कबाड़ी दुकान बंद कर अपने घर इमली तल चला गया था रात साढ़े बारह बजे के करीब आग लग गई .देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. पछुआ हवा के कारण आग की लपटें तेज होती देख आसपास के लोगों ने इस की सूचना स्थानीय थाना के साथ ही अग्निशमन की टीम को दिया।
आगलगी की सूचना पाकर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से बुझाने में जुट गए।आग की लपटें इतनी भयावह थी, जिसे देख आसपास में रहने वाले लोगों में खौफ का माहौल बन गया.अग्निशमन की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगी. दो छोर से अग्निशमन की टीम अहले सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगी रही.सुबह तक आग लगी हुई है. जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है. आसपास की मकान को किसी प्रकार की कोई छती नहीं हुई है.इस घटना को लेकर कबाड़ी दुकान मालिक सुभाष प्रसाद उर्फ नेताजी ने बताया कि”देर रात 10 बजे के बाद दुकान बंद कर दिया गया था और घर चले गए थे.उसके बाद साढ़े बारह बजे के करीब फोन पर सूचना मिला की आग लग गई है. जिसके बाद मैं यहां पहुंचा और देखा की गोदाम के पश्चिम तरफ से आग की तेज लपटे उठ रही है. मुझे लगता है कि को किसी असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा आग लगा दी गई है. इस आगलगी में लाखों रुपए की क्षति हुई है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि कबाड़ी दुकान में आग लगी है. सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल गाड़ी पहुंचे और आग बुझाने में जुटे गए। उन्होंने बताया कि यहां से तीन बड़े और एक छोटी दमकल गाड़ी पहुंचे और एक सचिवालय व एक पटना के बड़ी दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया है. सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पाया गया. आगलगी पीड़ित सुभाष ने बताया कि किसी अज्ञात ने कबाड़ी दुकान में आग लगा दिया है इस आगलगी की घटना में करीब पंद्रह से बीस लाख की संपत्ति जलाकर राख हो गया है.

Share this Article