श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:-पटना सिटी के बाड़े की गली स्थित जैन श्वेताम्बर मंदिर से पयरुषण पर्व की समाप्ति पर बड़घोड़ा शोभायात्रा श्री जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा निकाला गया । यह शोभायात्रा अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते खाजेकलां पहुंचा तत्पश्चात वहां से वापस जैन श्वेताम्बर मंदिर लौट गया । शोभायात्रा में रथ पर भगवान महावीर विराजमान थे.जबकि आगे में इंद्र ध्वजा थी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया वहीं शोभा यात्रा में हाथी ,घोड़ा, ऊंट ,बैंड बाजा भी शामिल थे जो शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। तो दूसरी तरफ शोभा यात्रा को जगह जगह पर भव्य स्वागत भी किया गया।यह पूरा धार्मिक आयोजन साध्वी प्रज्ञा श्री की देखरेख में किया गया है।
वहीं शोभा यात्रा वापस मंदिर पहुंचा जहां मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना किया गया इससे पहले कमलदह में पूजा अर्चना की गयी. दूसरी ओर हाजीगंज स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन गुरारा मंदिर,कमलदह दिगंबर सिद्धक्षेत्र गुलजारबाग में दिगंबर धर्मानुरागियोंकी ओर से पयरुषण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम को अंगीकार का धूप दशवीं पर्व मनाते हुए शीतलनाथ पूजा व जिनेंद्र प्रभु के समक्ष 24 र्तीथकरों को महा अघ्र्य अर्पित किया.
इस आयोजन के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि आयोजन में उत्तम संयम की व्याख्या हुई.धार्मिक अनुष्ठान में जिनेंद्र स्तुति,अभिषेक पाठ,महामंत्र णमोकार के उच्चरण के साथ नित्य अभिषेक,चतुष्कोष्ण,कलशभिषेक व शांतिधरा का अनुष्ठान किया।
इस आयोजन में सचिव राजकुमार मालकस और प्रवक्ता ललित जैन,अमरनाथ जैन, भरत मेहता,अंजली जैन, उर्मिला जैन, सूरज नवलखा, दिलीप जैन ,नवयुवक मंडल के राहुल जैन, गोलू जैन,अक्षय मेहता, सौरभ जैन,अमर जैन, अमन जैन,कावना जे मेहता, हेमंत जैन,राजेश जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

Share this Article