फाल्गुन मास में निकाला गया भव्य विशाल ध्वज निशान शोभा यात्रा

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार:- फाल्गुन मास में होने वाले रंगों का त्योहार को लेकर चारों तरफ खूब उत्साह है हर तरफ होली के रंग में रंगने को लोग तैयार है कहीं होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है तो कहीं रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है वही दूसरी तरफ ध्वज निशान शोभायात्रा निकली जा रही है ।
इसी कड़ी में आज पटना सिटी के बिहारी जी मिल्स से एक विशाल श्याम ध्वज निशान शोभायात्रा निकाली गई । यह निशान शोभा यात्रा पटना सिटी के मालसलामी स्थित बिहारी जी मिल्स से निकलकर अशोक राजपथ के रस्ते मारूफगंज , खाजेकला होते हुए चौक श्याम मंदिर पहुंचा।

इस निशान शोभा यात्रा में झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से.. झूम कर गाओ भक्तों यह फागण रोज रोज नहीं आना। रिमझिम फुहार बूंदाबांदी बारिश के बीच भक्त श्याम बाबा की जयकारों के साथ निशान शोभायात्रा में निकल पड़ा। मौका 20 वां फाल्गुन महोत्सव का।
यह विशाल शोभा यात्रा मालसलामी से प्रारंभ हो कर विभिन्न रास्तो से होता हुआ राजा बाबू गली स्थित श्री श्याम मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुआ और श्रद्धांलुओं द्वारा निशान ध्वज को बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। मूसलधार बारिश में भी भक्त भक्ति रस में डूबे थे। करीब 500 की संख्या में मारवाड़ी समाज की महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। वहीं नासिक का बैंड और रंग-बिरंगे 1001 निशान ध्वज के साथ हाथी-घोड़े ऊंट, बैंड पार्टी के साथ श्री श्याम प्रभु पालकी में सवार थे। श्री श्याम भक्त रंग और गुलाल उड़ाते हुए झूमते नाचते भांगड़े के ताल पर ठुमके लगा रहे थे। श्रद्धालु बाबा के भजन गाते भी नजर आए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के साथ पटना सिटी आरक्षी उपाधीक्षक डॉ0 गौरव कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस अलर्ट मोड पर देखे गए।

Share this Article