खाना बनाने के दौरान आग लगी से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

arun raj
arun raj
2 Min Read

शेखपुरा:- इन दिनों आगलगी की घटना बढ़ गई है लगातार सूबे में आगलगी की घटना से लाखों का नुकसान हो रहा है।इसी कड़ी में शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखुंडी गांव में खाना बनाने के दौरान आग लग गई,इस आगलगी की की घटना में खाना बना रही युवती गंभीर रूप से झुलस गई ।आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


बताते चले की संजय ठाकुर की पुत्री सोनी कुमारी खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, जहां उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापूरी हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


इस घटना में बीच बचाव करने आई उसकी मां भी पूरी तरह झुलस गई। जांच कर रहे चिकित्सकों ने कहा घटना में युवती का शरीर 90% से ज्यादा जल चुका था, उसके बचने के काफी कम उम्मीद जताई जा रही थी। फिर भी एतिहात के तौर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था।

TAGGED:
Share this Article