पटना सिटी से अरुण कुमार :- रंगों का त्योहार होली महापर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है राजधानी समेत पूरे बिहार में पुलिस प्रशासन पूरी चुस्त दुरुस्त दिख रही है।
चारों तरफ पुलिस प्रशासन ने तगड़ा इंतजाम कर रखा है । हर तरफ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं राजधानी पटना के आसपास के क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई है ।
तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी की टीम फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
इसी कड़ी में पटना सिटी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में
रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स के जवान के साथ साथ पुलिस टीम शामिल रहे।
वहीं इस फ्लैग मार्च के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक डॉo गौरव कुमार ने बताया की होली का पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की जा रही है। किसी भी तरह के असामाजिक गतिविधि का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। असामाजिक तत्वों के लोगों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। सभी पर पैनी नजर बनी हैं।