पटना सिटी से अरुण कुमार:- सड़को पर रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है हर दिन सड़को पर तेज रफ्तार के कारण घटना दुर्घटना घटती है लेकिन वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन चलाने से बाज नहीं आते है इसी कड़ी में फिर से एक बार तेज रफ्तार का कहर nh 30 पर देखने को मिला है है । जहां हाइवा ने एक पिकअप में जोड़दार टक्कर मार दिया जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
यह पूरी घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास शुक्रवार की सुबह की है जहां तेज रफ्तार से आ रही हाईवे ने एक पिकअप वाहन में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन गाड़ी के परखचे उड़ गए और दोनों गाड़ियां पलट गई। पिकअप वाहन पर सब्जी लदी हुई थी। गाड़ी के पलटते ही वहां आसपास के लोग पहुंचे और सब्जियां लूटने शुरू कर दी।
वहीं लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाना और ट्रैफिक थाना को दिया सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन के माध्यम से दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर ट्रैफिक थाना ले आयी। घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया जबकि पिकअप वाहन का खलासी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आसनसोल से सब्जी लेकर एक पिकअप वाहन पटना मीठापुर के लिए चली थी। जैसे ही पिकअप वाहन एन एच 30 पर महादेव स्थान के नजदीक पहुंची जैसे ही एक तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने ने पिकअप वाहन में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियां पलट गई।
पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी गाड़ी में ही फंस गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने किसी तरह गेट तोड़कर ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला। खलासी को गहरी चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची ट्रैफिक थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर ट्रैफिक थाना ले जा रहें है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पिकअप वाहन का ड्राइवर अभिषेक कुमार ने बताया कि वह सब्जी लेकर आसनसोल से पटना के रास्ते महुआ जा रहे थे।