सीतामढ़ी से टीम की रिपोर्ट :-इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी गांव स्थित तालाब के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटके हुए होने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई।देखते ही देखते मौके वारदात पर गांव के लोगो की भीड़ इकट्ठा होने लगी। लेकिन किसी ने व्यति के शव को नही पहचाना है
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुनौरा थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंचा कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया,और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।
हालंकि मृतक लाल टी शर्ट और ब्लू रंग का हाफ पैंट पहने हुआ था।
इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी। तब हमलोग वहां पहुंच कर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा।
पेड़ पर लटका मिला एक शव ,इलाके में फैली सनसनी