गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- गोपालगंज में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर बलुआ टोला गांव की है।गैंग रेप का आरोप गाँव के ही तीन युवको पर लगा है।
इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार है।बताया जाता है कि सिधवलिया थाना के बखरौर गाँव में तीन युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिक युवती को प्राथमिक विद्यालय, बखरौर में ले जाकर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद सिधवलिया पुलिस ने युवती के बयान पर तीनो आरोपी जयप्रकाश राम,उमंग राम और समशाद आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। इस मामले में सदर एसडीपीओ 02 ,अभय कुमार रंजन ने बताया कि सिधवलिया थाना के बखरौर बलुआ टोला के एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के तीन युवक जयप्रकाश राम,उमंग राम और समशाद आलम बहला फुसला कर प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया है।पीड़िता के बयान पर सिधवलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने पुलिस आई हरकत में