पटना :- आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. ठाकुर प्रसाद जी की 106वीं जयंती ठाकुर प्रसाद विचार मंच द्वारा मनाई गई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार भाजपा के कार्यसमिति सदस्य श्री राम जी सिंह जी द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री,बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा जी, श्री रामकृपाल यादव जी, मंत्री बिहार, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव जी, संजीव चौरसिया जी, दीघा विधायक, संजय गुप्ता, कुम्हरार विधायक, श्रीमती सीता साहू, मेयर पटना नगर निगम, श्री अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक कुम्हरार, श्रीमती किरण घई जी, पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी, पटना महानगर के जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज अपने पिता जी के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता जी से जुड़े अनेक स्मृतियों को साझा किया। पिताजी के संघर्ष और स्थापना व विस्तार में उनके योगदान को साझा किया। सभी अतिथियों ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किए गए उनके कार्य को याद किया तथा पार्टी के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को लोगों ने बहुत आत्मीय भाव से याद किया। पिताजी से जुड़े अनेकों स्मृतियां आज भी भावुक करती है, आज उनके पदचिन्ह और आशीर्वाद से समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्पित है। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ठाकुर प्रसाद जनसंघ के बहुत बड़े नेता रह चुके हैं. वे जन संघ के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार मे मंत्री भी रह चुके है. वे एक सामाजिक नेता के साथ-साथ वरिष्ठ वकील भी थे. उन्होंने जनसंघ को बिहार में स्थापित किया था. जनसंघ आज भाजपा के रूप में पूरे देश के विकास के लिए जुटा हुआ है साथ ही बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव जी बताया कि ठाकुर प्रसाद ने जनसंघ का जो पौधा बिहार में लगाया था, उसका पुष्प आज पूरे देश में पल्लवित है. हमलोग आज भी उनके आदर्शों पर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने कहा कि ठाकुर प्रसाद जनसंघ के एक मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने बिहार में भाजपा को मजबूत किया. वे एक सामाजिक नेता थे. उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया था. उनकी जयंती के अवसर पर हमलोग उनके आदर्शों पर चलते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे हैं.! कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया!