तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा प्रकाश पर्व में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान
पटना 3 जनवरी: तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व में सहयोग के लिए पटना के एस डी एम सत्यम सहाए एवं डी एस पी गौरव कुमार का सम्मान किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानिन्त।
सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि प्रकाश पर्व की तैयारियों से लेकर समापन तक पटना एस डी एम सत्यम सहाए एवं डी एस पी गौरव कुमार की सेवाएं सराहनीय रही जिसके चलते प्रकाश पर्व मनाने में कमेटी को किसी तरह की दिक्कत परेशानी पेश नहीं आई। एस डी एम साहिब ने अपना पूरा स्टाफ प्रकाश पर्व मनाने हेतु कमेटी के सहयोग में लगा दिया और स्वयं कई बार आकर तैयारियों का जायजा लिया वहीं डी एस पी गौरव कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध हेतु अधिक सुरक्षा बल लगाकर पूरी मुंस्तैदी के साथ सभी तरह की गतितिविधयों पर नजर बनाए रखी जिससे कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। उन्होंने कहा इसके लिए तख्त साहिब की समुची कमेटी के द्वारा दोनों अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानिन्त किया गया।