अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया सावित्री बाई फूले की 197 वाँ जयंती।

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना: पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 197वाँ जयंती संघ के हॉल नंबर एक में मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐडवोकेट संतोष कुमार एवं संचालन अधिवक्ता महेश रजक ने की।

अधिवक्तागण सर्वश्री राम जीवन प्रसाद सिंह, सैयद इमरान घनी, बरखा, नाजिया शबा,शिवशंकर लाल , अंजुम बारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सबों ने पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले को सम्मानित करते हुए कहा कि इन्हें आज की परिस्थिति में भी याद करना अतिआवश्यक है, उस समय महिलाओं को सामूहिक रूप से शिक्षा से वंचित रखा था, साबित्री बाई फूले ने हर तरह की सामाजिक प्रताड़ना,उत्पीड़न को झेलते हुए अपने संकल्प पर आजीवन अडिग रहीं और उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में महिलाएं शिक्षित हो रहीं हैं, हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अग्रणी हो रही है इसके लिए सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें कोटिसह धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि देश के महिलाओं, युवाओं को शिक्षित बनाने के लिए अथक संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज कुमार, राम प्रवेश निषाद,टिंकू कुमार, मोहम्मद शमसुद्दीन, सियाराम कुमार, कमलेश्वर शर्मा,आदित्य राज, अभय कुमार, अंकिता कुमारी समेत सैकड़ों अधिकताओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share this Article