प्रकाश पर्व में सहयोग के लिए धन्यवाद: जगजोत सिंह सोही

arun raj
arun raj
3 Min Read


पटना :- तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब में गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 25 से 27 दिसम्बर तक मनाया गया जिसमें देश विदेश से लाखों की गिनती में संगत ने पहुंचकर प्रकाश पर्व में भाग लिया, गुरु महाराज का शुकराना किया। तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के द्वारा बिहार की सरकार के सहयोग से संगत की रिहाईश, लंगर, ट्रांसपोर्ट आदि की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। प्रकाश पर्व की सम्पूर्णता के बाद अब संगत धीरे धीरे अपने घरों के लिए प्रस्थान कर रही है।
तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह सहित समुची कमेटी के द्वारा सबसे पहले संगत का आभार प्रकट किया जिन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, राज्यपाल आरिफ मौहम्मद खान सहित पूरी सरकार का आभर प्रकट किया जिन्हांेने हर तरह का सहयोग कमेटी को दिया ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा संगत को ना हो। उन्हांेने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा 25 बसें संगत की सुविधा हेतु निशुल्क दी गई। इसके साथ ही टी एफ सी, ओ पी साहु सामुदायिक भवन, प्रकाश कुंज सहित अनेक स्थान संगत की रिहाईश के लिए दिए। स्वयं मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा पूरी मानिटरिंग करते हुए समय समय पर तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही प्रबन्धक कमेटी ने संत महापुरुषों, कार सेवा संप्रदाय जिन्होंने संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। बिहार पुलिस प्रशासन जिनके द्वारा पूरी चौकसी बरती गई जिसके चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घट पाई। सः जगजोत सिंह सोही ने प्रबन्धक कमेटी के सुपरीटेंडेट, मैनेजर सहित समुचे स्थाफ की प्रशंसा की जिन्होंने दिन रात एक करते हुए व्यवस्था को सुचारु रुप से पूरा किया। इसके साथ ही उन सभी वालयंटर्स का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने पहुंचकर व्यवस्था को संभालते हुए तख्त साहिब प्रबन्धक कमेटी और स्टाफ को सहयोग किया।
इसके साथ ही सः जगजोत सिंह सोही एवं सभी प्रबन्धकों ने बिहार के राज्यपाल महोदय का आभार प्रकट किया जिन्होंने संगत की सुविधा हेतु मात्र 2 दिन के अन्दर चार साहिबजादे एम आर आई सी टी स्कैन सेन्टर के लिए जमीन देकर उसका शिलान्यास किया जिसकी बिल्डिंग बनाने की जिम्मेवारी कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने ली। वहीं उन्होंने खास तौर पर सः गुरिन्दर सिंह बावा का आभार प्रकट किया जिनके पूर्ण सहयोग से यह सैन्टर खुलने जा रहा है जिसका आने वाले समय में संगत को लाभ मिलेगा।

Share this Article