साहिबजादों और माता गुजरी जी की षहादत को समर्मित होकर पटना के चितकोहरा और कंगनघाट में विषेष कार्यक्रम

arun raj
arun raj
2 Min Read


पटना 26 दिसम्बर: गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों और माता गुजरी जी की षहादत को समर्पित होकर षहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर पटना के चितकोहरा और कंगनघाट में विषेष कार्यक्रम कर महान षहादतों को याद किया गया। तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के उपाध्यक्ष गंुरुविन्दर सिंह के द्वारा चितकोहरा में कार्यक्रम किया जिसमें बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सावरगी, विधायक संजीव चौरसिया, बिहार अल्पसंख्यक आयोग सदस्य लखविन्दर सिंह ने विषेष तौर पर भाग लेकर साहिबजादों और माता गुजरी जी की षहादत को प्रणाम किया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुदीप सिंह के द्वारा किया गया। तख्त पटना साहिब के कथावाचक सतनाम सिंह के द्वारा बच्चों की गतका टीम लेजाकर गतका प्रदर्षन किया गया। इस मौके पर चितकोहरा के बच्चों द्वारा प्रस्तुति की गई। एक प्रदर्षनी भी लगाई गई थी।
इसी प्रकार बिहार अल्पसंख्यक आयोग सदस्य एवं तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह के द्वारा कंगनघाट के टी एफ सी में षहीदी दिवस पर कार्यक्रम किया गया जिसमें स्थानीय विधायक रत्नेष कुषवाहा, तख्त कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह बनारस, बलबीर सिंह कालरा ने भाग लिया।
तख्त पटना साहिब के स्त्री सतसंग जत्थे के द्वारा साहिबजादों और माता जी की याद में षब्द कीर्तन गायन किए। बच्चों द्वारा कविताएं और इतिहास पर लेख प्रस्तुत किए। गया से विषेष तौर पर पहुंचे एक सज्जन ने साहिबजादों के जीवन इतिहास पर रचित कविता का उच्चारण किया। कथा वाचक चरनजीत सिंह द्वारा षहादत के इतिहास का वर्णन किया। सः लखविन्दर सिंह ने कहा कि बहुत सौभाग्य की बात है कि आज देष के प्रधानमंत्री से लेकर देष और राज्यों की सरकारों के द्वारा भी साहिबजादों और माता गुजरी जी की षहादत को याद करते हुए कार्यक्रम किए गए। मकसद सिर्फ यही है कि आज तक जो इतिहास लोगों तक नही ंपहुंच सका उसे हर घर तक पहुंचाया जा सके।

Share this Article