पटना:- पटना पुलिस इन दिनों लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी मनेर थाना क्षेत्र से 01 व्यक्ति को धर दबोचा है दबोचे गए तस्कर चाय की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ की अवैध खरीद–बिक्री किया करता था।
पुलिस ने यह कारवाई गुप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर चिन्हित स्थल पर छापेमारी की किया।
जहां छापेमारी के दौरान दुकान एवं आवासीय परिसर से भारी मात्रा में 545 ग्राम स्मैक एवं 558 ग्राम चरस के साथ-साथ 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 01 पिस्टल मैगजीन, 21.5 लीटर विदेशी शराब, 12 लाख 16 हजार रुपए नगद राशि,03 एटीएम कार्ड,01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू , 413 ग्राम चांदी जैसा बिस्कुट एवं 24.7 ग्राम सोने के आभूषण तथा मादक पदार्थ की खरीद–बिक्री में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई, साथ ही 02 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य 04 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस प्रकार कुल 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।
पूछताछ के क्रम में पता चला कि मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित इस सप्लाई नेटवर्क के संबंध अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर होने की बात प्रकाश में आई है।
जिसकी जांच अग्रत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले का खुलासा पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा ने प्रेसवार्ता कर किय है।
,