पटना 23 दिसम्बर: तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी द्वारा बिहार की सरकार एवं संगत के सहयोग से गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का 359वां प्रकाश पर्व 25 से 27 दिसम्बर तक श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हजारों की गिनती में संगत के आने की उम्मीद के चलते रिहाईश, लंगर आदि के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं।
तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तख्त पटना साहिब कमेटी पुरातन मर्यादा के हिसाब से पोह सुदी सात को गुरु महाराज का प्रकाश पर्व बढ़ चढ़ मनाया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिए देश ही विदेशों से भी संगत पहुंचने लगी है। 15 तारीख से प्रभात फेरीयां आरंभ हो चुकी है और 25 तारीख को सुबह बड़ी प्रभात फेरी नगर कीर्तन के रुप में तख्त पटना साहिब से आरंभ होकर पटना साहिब स्टेशन होते हुए वापिस तख्त पटना साहिब मंे आकर समाप्त होगी। शाम को कथा की समाप्ति के बाद कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंथ प्रसिध कवि शामिल होंगे। 26 तारीख को सुबह गुरुद्वारा गाय घाट मंे समागम होगा जिसकी समाप्ति के बाद दोपहर बाद नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसकी समाप्ति देर रात तख्त पटना साहिब में होगी । तत्पश्चात् दीवान सजाया जाएगा जिसमें प्रसि़द्ध रागी जत्थे पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन संगत को श्रवण करवाएंगे। 27 दिसम्बर को सुबह अमृत वेले से देर रात गुरु साहिब के जन्म समय तक विषेश दीवान सजाए जायेंगे।
सः जगजोत सिंह सोही एवं सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को मनाने में बिहार सरकार और खासकर मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पूर्ण सहयोग कमेटी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं सारे प्रोग्राम की मोनिटरिंग कर रहे हैं। पूरे प्रशासन को तख्त पटना साहिब कमेटी को तैयारियांे में सहयोग देने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि संगत को किसी प्रकार असुविधा ना हो। सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं जिसके लिए आई जी पुलिस से लेकर सभी बड़े अधिकारियांे के द्वारा निरीक्षण किया गया है। सीमा सुरक्षा बल के जवान भी प्रकाश पर्व के मौके पर तैनात रहकर व्यवस्था सुचारु रुप से चलवाने मे सहयोग करेंगे। तख्त पटना साहिब कमेटी के द्वारा संगत की सुविधा हेतु रिहाईश लंगर आदि के पुख्ता प्रबन्ध कार सेवा संप्रदायों के साथ मिलकर करेंगे। बिहार सरकार के द्वारा 25 बस तख्त कमेटी को दी गई है जो कि आज से सेवा में आ चुकी हैं और संगत को बिना किसी शुल्क के रेलवे स्टेशन, हवाई अडडे से लाकर गुरुद्वारा राजगीर शीतल कुण्उ व अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करवाएंगी।
तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा प्रकाश पर्व सम्बन्धी तैयारियां मुक्कमलबिहार की सरकार एवं संगत के पूर्ण सहयोग से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व