अज्ञात चोरों ने थावे मंदिर में की करोड़ों रुपए के गहने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज:- जिले के सुप्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने न केवल मंदिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी गहरी चोट पहुंचाई है।
दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि शातिर चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर सुशोभित सोने-चांदी का मुकुट, कीमती हार और अन्य जेवरात को चोरी कर लिया है।। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर के भीतर रखे लॉकर (दानपेटी) को भी निशाना बनाया चोरी गए सामान की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

सुबह जब मंदिर के पुजारी और कर्मचारी पहुंचे, तो बिखरा हुआ सामान और मां की प्रतिमा से गायब आभूषण देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि इतने प्रसिद्ध और संवेदनशील धार्मिक स्थल पर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

सूचना मिलते ही एसपी अवधेश दीक्षित एसडीपीओ प्रांजल सही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर को घेर लिया है और साक्ष्य में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है, और यहां पर जिनकी ड्यूटी लगी है उसकी भी जांच की जा रही जो लोग दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

Share this Article