पटना:- कंकड़बाग थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगदीशपुर मेमोरियल के दक्षिणी में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध नशीला इंजेक्शन एवं ब्राउन सुगर का क्रय-विक्रय किया जा रहा है । इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के निगरानी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर 01, पटना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया ।
छापेमारी टीम ने मौके वारदात पर छापेमारी करने पहुंची जहां 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने 960 पीस नशीला इंजेक्शन, 48.590 ग्राम ब्राउन सुगर, 25 लीटर देशी शराब, ₹14, 200 नगद राशि एवं 01 मोबाइल बरामद किया है ।
इस पूरे मामले का खुलासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सदर, अभिनव ने प्रेसवार्ता कर किया है।