पटना:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा पार्टी जब से बनी है पहली बार यह दायित्व बिहार को दिया गया है. जैन जी का नाम चलता है मगर हम नितिन नवीन को जी जैन नहीं कहेंगे मगर युवाओं में सबसे अधिक ऊर्जावान पांच बार के विधायक युवा है. इन्हे जनरेशन जी कहेगे राहुल गांधी जी जैन कहते कहते 80 साल के खड़गे को ले आए. कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बाहर नहीं निकला. बीजेपी ने यह बता दिया एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है. पोस्टर साटने से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का काम बीजेपी ही कर सकता है. कांग्रेस को सोचना चाहिए बीजेपी की सोच क्या है उनकी सोच क्या है हम लोग कार्यकर्ता की पार्टी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्र खोदने की बात पर कहा कांग्रेस का फर्स्टस्टेशन है या कांग्रेस भद्दी भद्दी गाली देने पर उतर आया है मोदी जी की कब्र खोदने वाले कांग्रेस की कब्र जनता ने खोद दी है यह पार्टी अब जाने वाली है. देश की जनता इन्हें कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.
राहुल गांधी के द्वारा संसद में दिए गए बयान अमित शाह घबरा गए हाथ कप्ता है इस पर कहा यह थेथोलॉजी है 20 बार माफी मांग चुके हैं. राहुल गांधी राफेल हो या अन्य विषय टेक्नोलॉजी करने वाले राहुल गांधी लिखा हुआ इसके पढ़ते हैं और विदेश में जाकर भारत को गाली देते हैं.
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान लालू के भ्रष्टाचार की संपत्ति पर स्कूल खोला जाएगा इस पर कहा यह अच्छी नीति है सरकार की अवैध संपत्ति लालू जी की हो या किसी की भी हो उसे पर अगर स्कूल खोला जाता है तो यह अच्छी नीति है.
गिरिराज सिंह का बड़ा बयान धर्म परिवर्तन जो लाभ देकर कराया जा रहा है उसे रोकने के लिए सरकार कानून बनाए प्रलोभन देकर गरीब भाई बहनों को लोग क्रिश्चियन बनवा रहे हैं धर्म परिवर्तन कर रहे हैं सरकार से मेरी अपील है यह पूरे बिहार के हालात है जो तेजी से चल रहे हैं जिसे रोकने की जरूरत है जिस तरह से धर्म परिवर्तन बिहार में चल रहा है बिहार कहीं केरल का दूसरा रूप न बन जाए.