सीतामढ़ी ( बिहार ) :- बिहार में नीतीश सरकार की दसवीं पारी शुरू होने के साथ ही सुशासन की गति तेज हो गई है। गृह विभाग के कड़े निर्देश के बाद अब बिहार में अपराधियों की सामत आ गई है एक के बाद एक एनकाउंटर कार्रवाई जारी है। इसी दौरान सीतामढ़ी में भी बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कुख्यात अपराधी शांतनु का एनकाउंटर किया गया। अठारह महीनों से सीतामढ़ी पुलिस शांतनु की तलाश कर रही थी इसपर बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर में श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर मूर्तिया चोरी करने और जनसुराज के नेता रवि सिंह की हत्या किए जाने समेत डकैती, आर्म्स एक्ट का आरोप है।
बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली बस स्टैंड के समीप बीती रात STF और जिला पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई । बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जब घेराबंदी की गई तो इस दौरान शांतनु द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया जिसके बाद जवाब कार्रवाई में पुलिस द्वारा गोली चलाई गई जिसमें शांतनु घायल हो गया जिसे स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया जहां पुलिस अभिरक्षा में इसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना स्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया है