नालंदा(बिहार) नालंदा के राजगीर पुलिस अकादमी में शनिवार को 2023 बैच के 1218 सब इंस्पेक्टर का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,गृह मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गई और भव्य परेड का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में कुल 1218 सब इंसेक्टर मे 779 पुरुष ,436 महिलाये और 3 ट्रांसजेंडर शामिल है जिसमे 23 खेल कोटा से चयनित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंकित कुमार नामक सव इंस्पेक्टर को बेस्ट परफॉर्मेन्स को लेकर पिस्टल और बैलेट दिया साथ ही रूपेश कुमार को तलवार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आए सब इंस्पेक्टर के परिवार में भी काफी उत्साह देखने को मिला ।
अपने बेटे को खाखी बर्दी में देखकर भभूक दिखे माता पिता,दरोगा के पद को हाशिल करने वाले में कोई किसान का बेटा है तो कोई मजदूर का बेटा।
वहीं युवकों ने बताया की एक साल दिन रात की मेहनत के बाद आज दरोगा की पद का शपथ लेने का मौका मिला है इसका श्रेय माता पिता के साथ साथ प्रशिक्षक को भी दे रहे है।