अवैध साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे ,पुलिस ने इतने शातिरों को टांगा

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना:- साइबर क्राइम के विरुद्ध लगातार साइबर थाना काम कर रही है और साइबर क्राइम से जुड़े गतिविधियों पर नकेल कसकर ऐसे लोगों पर कारवाई कर रही है इसी कड़ी में फिर से एक बार साइबर क्राइम के विरुद्ध साइबर थाना ने कारवाई की है।
अगमकुंआ थानांतर्गत आर.पी.जी. कॉलोनी स्थित एक आवासीय फ्लैट में अवैध साइबर गतिविधियाँ संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थल पर निगरानी स्थापित की गई तथा परिस्थितियों का विश्लेषण किया गया।

निगरानी के क्रम में संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर पुलिस टीम  कार्रवाई करते हुए फ्लैट पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 मोबाइल, 02 लैपटॉप एवं 04 स्कैनर मशीन बरामद की गईं तथा इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का साइबर ठगी करने में उपयोग करने में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 04 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया।

प्रारंभिक जाँच में यह पाया गया कि उक्त गिरोह द्वारा #SocialMedia पर गेमिंग एप्लिकेशन के लिंक डालकर विज्ञापन प्रसारित किए जाते थे। लिंक के माध्यम से संपर्क स्थापित करने वाले व्यक्तियों को WhatsApp पर QR कोड भेजकर भुगतान कराया जाता था और इसी माध्यम से आम नागरिकों से ठगी की जा रही थी। गिरोह के एक अन्य सदस्य की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना नीतीश चंद्र धारिया ने प्रेसवार्ता कर किया है।

TAGGED: , ,
Share this Article