पटना:- बिहार में नए सरकार के गठन के बाद नए नए काम लगातार किए जा रहे हैं वहीं नीतीश कैबिनेट की भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी है।
नीतीश कैबिनेट के महत्वपूर्ण एजेंडा इस प्रकार है।
कस्टम केंद्रीय वेतनमान में पेंशन और वेतन प्राप्त कर रहे सरकारी सेवा के परिवार के पेंशनधारियों का 252% के स्थान पर 257% महंगाई भत्ता कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ तीन नए विभागों के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया युवाओं को सशक्तिकरण और विकास हेतु विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई है
मध्य निषेध विभाग के अंतर्गत बिहार दस्तावेज लेखक संशोधन नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई है।
नीतीश कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नया विभाग का गठन किया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बेहतर शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग विमानन की संभावनाओं को और विस्तृत करने तथा वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से सिविल विमानन विभाग का गठन किया गया है।