दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुई

arun raj
arun raj
2 Min Read

पटना : साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुई। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जोहल के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानिन्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने गुरु गोबिन्द सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके मन में बहुत चाहत थी तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने की और आज गुरु महाराज ने उनकी विनती स्वीकार करते हुए उन्हें दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया।
तख्त पटना कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि सुबह अमृत वेले से ही गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित होकर विशेष दीवान तख्त साहिब में सजाए गए जिनकी देर रात्रि समाप्ति होगी। इसमें पंथ प्रसिध कीर्तनी जत्थों ने पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन संगत को श्रवण करवाया। तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के द्वारा संगतों को गुरु महाराज के शस्त्रो के दर्शन भी करवाए।

Share this Article