पटना:- हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के द्वारा गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 350वां शहीदी दिवस सरकारी स्तर पर श्रधापूर्वक मनाया जा रहा है जिसके लिए तख्त साहिब को विशेष तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा गया है। हरयिाणा सरकार में मंत्री किशन बेदी के द्वारा आज तख्त पटना साहिब पहुंच कर तख्त पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह, अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह सहित समुची कमेटी को हरियाणा सरकार द्वारा 25 नवम्बर को मनाए जाने वाले शहीदी समागम में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया।
सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि समुची सिख कौम के लिए यह सौभाग्य की बात है कि गुरु तेग बहादुर जी, भाई मतिदास, भाई सतिदास, भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को केन्द्र की सरकार के इलावा राज्य सरकारो द्वारा भी सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है।
इससे निश्चित तौर पर उन लोगों को जो आज भी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत से अन्जान हैं उन्हें जानकारी मिल सकेगी कि आखिर गुरु तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत क्यों और किसके लिए दी। उन्होंने कहा वाक्य ही गुरु जी की शहादत की कोई और मिसाल इतिहास मे ना तो हुई है और ना ही हो सकती है इसलिए सभी का फर्ज भी बनता है कि गुरु जी की शहादत के 350वें दिवस को श्रधापूर्वक बढ़चढ़ कर मनाया जाए।
उन्होंने कहा तख्त पटना साहिब कमेटी ने बिहार की सरकार के साथ मिलकर एक शहीदी जागृति यात्रा निकाली थी जिसकी संपूर्णता बीते दिनों श्री आनंदपुर साहिब में हुई। इसी प्रकार सर्व धर्म सम्मेलन करवाया गया और आने वाले दिनों और भी कई कार्यक्रम गुरु जी की शहादत को मुख्य रखते हुए करवाए जायेंगे।